in-hamirpur-village-of-alwar-district-the-boy-suffered-heavy-molesting-girls-the-girls-caught-and-beat-him-and-ran-case-registered
in-hamirpur-village-of-alwar-district-the-boy-suffered-heavy-molesting-girls-the-girls-caught-and-beat-him-and-ran-case-registered

अलवर जिले के हमीरपुर गांव में लड़कियों को छेड़ना लड़के को पड़ा भारी, लड़कियों ने पकड़कर की पिटाई तो भागा, मामला दर्ज

अलवर, 06 जून (हि.स.)। बानसूर क्षेत्र के हरसौरा थाना अंतर्गत हमीरपुर में एक युवक द्वारा युवतियों को छेड़ना भारी पड़ गया। छेड़छाड के बाद युवतियों ने युवक की धुनाई कर दी। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। दरअसल वीडियो में 4-5 युवतियां एक लड़के को पीटती हुईं दिखाई दे रही हैं। युवक भी लड़कियों से मारपीट कर रहा है। युवतियां उसे रोजाना छेड़खानी करने के लिए डांट रही है, लेकिन युवक है कि तब भी युवतियों से बतमीजी कर रहा है। बाद में युवक मामला बिगड़ता देख अपने साथियों के साथ वहां से भाग जाता है। हरसौरा थानाधिकारी सत्यनारायण ने रविवार को बताया कि युवती के परिजनों को रिपोर्ट के आधार पर नामजद मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि 4-5 दिन से एक युवक अपने साथियों के साथ उनके खेत की दीवार पर आकर बैठ जाता है। इसके बाद वह वहां काम कर रही लड़कियों से छेड़खानी करते है। फिलहाल पुलिस मामले दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in