back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्कूटी मिलने से बालिका शिक्षा को मिलेगा बढावा : मलिंगा

धौलपुर,20 जून (हि.स.)। जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग माडा बिखरी जिला परिषद धौलपुर के सौजन्य से बाड़ी पंचायत समिति प्रांगण में स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माडा बिखरी योजना में पात्र 17 बालिकाओं को स्कूटियों का वितरण किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बाडी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और अन्य बालिकाएं भी प्रेरित होकर शिक्षा से जुड़ेंगी। विधायक मलिंगा ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में बढ़ावा मिलता है। उन्होंने स्कूटी वितरण के दौरान सभी स्कूटी विजेताओं को किट सौंपकर पुरस्कृत करते हुए बधाई दी। अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग माडा बिखरी जिला परिषद धौलपुर के सौजन्य से 68 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली अनुसूचित जनजाति की 17 बालिकाओं को स्कूटियां प्रदान की गई हैं। इससे बालिका शिक्षा को और बढावा मिलेगा। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बाड़ी राधेश्याम मीणा तथा सीबीईओ बाड़ी रामकुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵