fun-in-falgun-
fun-in-falgun-

चिड़ावा में फन इन फाल्गुन... : होली के रंग में रंगी श्याम सखियां

झुंझुनू, 22 मार्च(हि.स.)। होली करीब है। ऐसे में हर तरफ होली स्पेशल आयोजन हो रहे है और फन इन फाल्गुन की थीम पर रंगबिरंगे रंग हर तरफ बिखर रहे है। इसी क्रम में झुंझुनू के चिड़ावा में श्रीश्याम सखी दरबार द्वारा आयोजित होने वाले मासिक कीर्तन में होली के रंग दिखाई दिए। श्याम सखी सुमन जांगिड़ के निवास पर हुए मासिक कीर्तन को इस बार फन इन फाल्गुन होली स्पेशल कीर्तन रखा गया। जिसमें महिलाओं ने एक से बढकर फाल्गुनी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और एककृदूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। महिलाओं ने धमाल आदि गीतों पर भी जमकर मस्ती की। वहीं कान्हा के संग होली मनाने की परंपरा को निभाते हुए सजीव झांकियां भी सजाई। आपको बता दें कि इनदिनों हर कार्यक्रम होली स्पेशल हो रहे है। ज्यों ज्यों होली का समय नजदीक आ रहा है। लोग होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे है। वहीं शेखावाटी की धमाल को कोई नहीं भूलता। हर तरफ धमाल पर गीतों का आनंद लिया जा रहा है। इस मौके पर दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका, संगीता हिम्मतरामका, नूतन शर्मा, सविता-नीतू हिम्मतरामका, नेहा केडिया, पूजा हिम्मतरामका, पिंकी केडिया, सुनिता सैनी, उर्मिला-सरोज चैधरी, रिशू महमिया, रेखा—सोनू हिम्मतरामका, खुशबू, ज्योति, सुनीता सर्राफ, सुनिता झुंझुनूंवाला, मीनू मोदी, माया जांगिड़, दुर्गा, कुंदन कटेवा, किरण, सरिता चौधरी, मंजू भालोठिया, मंजू केडिया, मोनिका तोला, पायल, पुष्पा जांगिड़, संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, ममता हिम्मतरामका आदि मौजूद थी। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in