free-reiki-webinars-on-sundays
free-reiki-webinars-on-sundays

निशुल्क रेकी वेबीनार रविवार को

जयपुर,05 जून(हि.स.)। रेकी हीलिंग फाउण्डेशन की ओर से 6 जून रविवार को निशुल्क रेकी (स्पर्श चिकित्सा) वेबिनार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के 21 हजार लोग फ्री में रेकी हीलिंग करना सीखेगें। इससे पहले भी संस्था दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में पांच हजार से अधिक लोगों को एक साथ रेकी सीखाने का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। रेकी हीलिंग फाउण्डेशन संस्थान के संस्थापक डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि यह संस्था विश्व की विशाल रेकी संस्था है, जो करीब 30 वर्षो से प्राकृतिक चिकित्सा जगत में रेकी विद्या को जन-जन में प्रशिक्षण सेवा दे रही है। संस्था का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोग-दवाओं और अंधविश्वासों से मुक्त कराकर स्वस्थ्य जीवन जीन के लिए प्रेरित करना है। डॉ. सविता शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में इम्यिुनिटी बढ़ाने के लिए रेकी एक नवजीवन देने वाली उपचार पद्धति साबित होगी। इस प्राणदायी उपचार पद्धति को सीखकर कोई भी स्वयं और अपने परिवार को रोगों से बचाकर स्वस्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। डॉक्टर दंपति ने बताया कि रेकी हमारे भारतीय वेदिक की देन है, इसे हमारे शास्त्रों में स्पर्श चिकित्सा भी कहा जाता है। इससे हमारे चक्रों को एक ध्यान विधि से जागृत कर हाथों से प्राण ऊर्जा प्रवाहित करते है, जो हमारी जीवन शक्ति का विकास करती है। उन्होंने बताया कि रेकी से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाने के साथ यह हमेशा हमें स्वस्थ्य और ऊर्जावान बनाए रखती है। रविवार को आयोजित होने वाले रेकी फ्री हीलिंग कोर्स में चीफ गेस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर विलियम हाउ होगे। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in