back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेसहारा बच्चों व बुजुर्गों को मिले मुफ्त राशन, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा व आर्थिक सहायता-देवनानी

अजमेर, 21 मई(हि.स.)। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार से कोरोना महामारी के कारण अनाथ हो चुके बच्चों और बुढ़ापे का सहारा खो चुके बुजुर्ग लोगों को मुफ्त राशन, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। देवनानी ने कहा है कि कोरोना कई परिवारों पर कहर बनकर टूटा है। प्रदेश में कई परिवारों के एक मात्र कमाने वालों की असमय मौत हुई है। वहीं कई बच्चों ने बीते दिनों में अपने माता-पिता को खो दिया है, जिससे उनके सामने जीवनयापन का भारी संकट खड़ा हो गया है। कई बुजुर्गों ने जवान बच्चों को खो दिया है और अब उनका घर चलाने वाला कोई नहीं है। इस घातक बीमारी ने कई लोगों के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे दुखी परिवारों, अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों और अपने बच्चों को गंवा चुके बुजुर्ग लोगों को बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। उनका सहारा राज्य सरकार को बनना चाहिए। ऐसे सभी परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों को चिन्हित कर उन्हें तथा उनके परिवार को तत्काल मुफ्त राशन, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ताकि इस कठिन समय में इन लोगों को राहत मिल सके। देवनानी ने सरकार और जिला प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन की गति तेज करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵