back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैटरी फटने से 25 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, चालक-परिचालक ने दिखाई सूझबूझ

बाड़मेर, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले में मेगा हाइवे की थोब सरहद पर मंगलवार को एक बस की बैटरी फटने से उसमें आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही सवारियों को नीचे उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मेगा हाइवे थोब सरहद पर मंगलवार सुबह सूरत से रामदेवरा जा रही बस में आग लग गई। ड्राइवर ने बस को रोककर यात्रियों को नीचे उतारा। इस दौरान पास ही मौजूद होटल संचालक और कुछ लोग भागकर बस के पास पहुंचा। उसने आग बुझाने में ड्राइवर और कंडक्टर की मदद की। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के वक्त बस में करीब 25 लोग सवार थे। ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ से समय पर सभी को बाहर निकाल किया गया। वहीं, बस के पास पड़ी मिट्टी और पानी की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵