रिश्ता शर्मसार: जेठानी ने पुत्र के साथ मिलकर देवरानी से किया गंदा काम, उसके बाद शरीर पर पॉलिथिन पिघलाकर डाला

Rajasthan News: जेठानी और उसके पुत्र ने मिलकर घर में देवरानी को पकड़ कर हाथ बांध दिए। फिर लाल हरी मिर्च का पाउडर गुप्तांगों में भर दिया। फिर पॉलिथीन को जलाकर उसके शरीर पर पिघलाकर डालते रहे।
रिश्ता शर्मसार: जेठानी ने पुत्र के साथ मिलकर देवरानी से किया गंदा काम, उसके बाद शरीर पर पॉलिथिन पिघलाकर डाला

जोधपुर, हि.स.। राजस्थान के जोधपुर में हुई ऐसी घटना जो आपका दिल दहला देगी। आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिरी रिश्ते में हम कहां तक गिर चुके हैं। निकटवर्ती बोरानाडा स्थित नवकार धाम नारनाडी में एक महिला ने अपने पुत्र के साथ मिलकर देवरानी पर बुरी तरह अत्याचार किया। जेठानी और उसके पुत्र ने मिलकर घर में देवरानी को पकड़ कर हाथ बांध दिए। फिर लाल हरी मिर्च का पाउडर गुप्तांगों में भर दिया। इतना ही नहीं, फिर पॉलिथीन को जलाकर उसके शरीर पर पिघलाकर डालते रहे। जिससे देवरानी के शरीर पर फफोले पड़ गए।

पुलिस को है आरोपितों की तलाश

घटना रविवार की देर शाम को हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीडि़त देवरानी को रिश्तेदार अस्पताल लेकर गया जहां उसका उपचार करवाया गया। पुलिस ने संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेठानी और उसके पुत्र की तलाश आरंभ की है। मामले में एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा की तरफ से जांच की जा रही है।

घर में अकेला देखकर वारदात को दिया अंजाम

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि नवकार धाम नारनाडी में रहने वाली अपने घरों से कुछ दूरी पर रहने वाली जेठानी और देवरानी के परिवार बीच में आपसी विवाद चला आ रहा है। दोनों के घर दो सौ मीटर की दूरी पर होंगे। रविवार की शाम को जेठानी अपने पुत्र को साथ लेकर देवरानी के घर पहुंची। देवरानी का पति गोवा में काम करता है। ऐसे में घर में उसके दो छोटे बच्चे ही थे और वे बाहर थे। शाम के समय जेठानी और उसका पुत्र आए। फिर दोनों ने पहले देवरानी के साथ मारपीट की और पकड़ कर हाथ बांध दिए। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके गुप्तांगों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने बाद मेें पॉलिथीन को जलाकर उसे देवरानी पर डालना शुरू कर दिया जिससे उसके शरीर पर फफोले हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थानाधिकारी ढाका ने बताया कि किसी रिश्तेदार द्वारा देवरानी को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। मौका मुआयना किए जाने के साथ पीडि़ता के बयान लिए गए। देर रात तक प्रकरण दर्ज कर लिया गया। मामले अब जांच एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा की तरफ से की जा रही है। पीडि़ता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in