back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

अजमेर, 25 जून(हि.स.)। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए राजेन्द्रनगर टर्मिनल -अजमेर-राजेन्द्रनगर टर्मिनल , मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एवं बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गाडी संख्या 02395-02396, राजेन्द्रनगर टर्मिनल-अजमेर-राजेन्द्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में राजेन्द्रनगर टर्मिनल से 30 जून 21 से 25 अगस्त .21 तक (प्रत्येक बुधवार को) एवं अजमेर से 02. जुलाई .21 से 27 अगस्त .21 तक (प्रत्येक शुक्रवार को) विस्तार किया जा रहा है। गाडी संख्या 05269-05270, अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अहमदाबाद से 24 जून 21 से 26.अगस्त.21 तक (प्रत्येक गुरुवार को) एवं मुजफ्फरपुर से 26.जून 21 से 28 जून .21 तक (प्रत्येक शनिवार को) विस्तार किया जा रहा है। गाडी संख्या 09027- 09028, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से 26. जून 21 से 28. अगस्त .2021 तक एवं जम्मूतवी से 28 जून 21 से 30 अगस्त 2021 तक विस्तार किया जा रहा है। दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू होगी रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। गाडी संख्या 08213, दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04.जुलाई .21 से आगामी आदेशों तक दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.45 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 08214, अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 05.जुलाई 21 से आगामी आदेशों तक अजमेर से प्रत्येक सोमवार को 19.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.10 बजे दुर्ग पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रायपुर, भाटापारा, उसलपुर, पेन्डरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवाडा, दमोह, सागर, अशोक नगर, गुना, रूठियाई, चैहानी, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵