experts-from-many-countries-joined-international-webinar-on-biodiversity-day
experts-from-many-countries-joined-international-webinar-on-biodiversity-day

जैव विविधता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में कई देशों से शामिल हुए विशेषज्ञ

उदयपुर, 23 मई (हि.स.)। जैव विविधता दिवस पर राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड, उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग व गंगापुर सिटी के महिला शिक्षा में अग्रणी संस्था अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन हुआ। वेबिनार के मुख्य अतिथि राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई ने अपने संदेश में राजस्थान में जैव विविधता के महत्व व संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समृद्ध जैव विविधता वाले राजस्थान में संरक्षण-संवर्धन के लिए समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं पर जनभागीदारी के बिना इसकी सफलता सम्भव नहीं। विशिष्ट अतिथि वन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा व प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा ने जैव विविधता संरक्षण व पर्यावरण चुनौतियों के समाधान के लिए मनुष्य को अपनी भागीदारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि राजस्थान पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने देशी प्रजातियों व इनके महत्व पर जानकारी दी। कई देशों के संभागियों ने दी प्रस्तुति वेबिनार में अंतरराष्ट्रीय स्तर से कई विशेषज्ञों ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किए। इसमें बांग्लादेश से डॉ. खालिद, नेपाल से प्रो. मुरली गोपाल, भूटान से प्रो. ओम, इजिप्ट से प्रो. वाफिक नासिर, पाकिस्तान से जीशान खालिद चैधरी, सउदी अरबिया से डॉ. जाफर इस्लाम, कनाड़ा से डॉ. तहलु सिंह, ब्रिटेन से डॉ. क्लेर फिनका सहित कुल 8 देशों के विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर इस वेबिनार में डॉ. पाल, डॉ.स्वाति, डॉ.बबलू प्रसाद, हिना दावे, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. समीर देशपाण्डे, डॉ. फुकन आदि पर्यावरण वैज्ञानिकों ने अपने अनुभव और संरक्षण विषय पर चुनौतियों के बारे में बताया। इन विषयों पर हुई चर्चा वेबिनार में विशेषज्ञों ने वैश्विक तापमान में वृद्धि एवं मानवीय गतिविधियों से पादप व जन्तुओं के उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान व जैव विविधता संरक्षण के लिए मनुष्य को जागरूकता के साथ पूर्ण जिम्मेदारी निभाने पर चर्चा हुई। पर्यावरणविदों ने असीमित मात्रा में प्लास्टिक के उपयोग व प्रदूषण से जैव विविधता की क्षति के बारे में सचेत किया एयर इस विषय पर जान जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए एमएलएसयू के कुलपति प्रो. अमरीका सिंह ने वेबिनार के उद्देष्यों पर प्रकाश डाला। आयोजन के सहसंरक्षक व पर्यावरणविद् प्रो. बी.आर.बामनिया ने स्वागत उद्बोधन दिया व अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्य प्रकाश मेहरा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष ओम प्रकाश धर्मकांटा ने भी विचार रखे। वेबिनार का संचालन डॉ. स्वाति संवत्सर ने किया जबकि आभार एमएलएसयू के पर्यावरण विभाग के सहआचार्य डॉ. अनुया वर्मा ने जताया। वेबिनार में प्रकृति प्रेमियों के लिए प्रश्नोत्तर के लिए एक विशेष प्लेनरी सत्र भी रखा गया, जहां चुने हुए प्रश्नों का जवाब विशेषज्ञों-वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in