back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: राजस्थान में नोट के बदले वोट मिशन पर चुनाव आयोग का चाबुक, 2018 से कई गुना अधिक जब्ती

Rajasthan Election 2023 Live: राजस्थान चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों के सियासी दावों के बीच निर्वाचन आयोग की सख्ती जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली, हि.स./रफ्तार डेस्क। राजस्थान चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों के सियासी दावों के बीच निर्वाचन आयोग की सख्ती जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही है। आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई में 616 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध सामग्री जब्त की गई है। एक ओर जहां सबसे अधिक वोटिंग का रिकॉर्ड बना है।

616.29 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त

वहीं, निर्वाचन आयोग और आयोग से जुड़ी एजेंसियों की मुस्तैदी के बीच अवैध सामग्री की जब्ती का भी नया रिकॉर्ड बना है। इस बार एजेंसियों ने आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 616.29 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की है। आंकड़ा 2018 के विधानसभा चुनाव के समय हुई जब्ती से कई गुना अधिक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक इस बार नौ अक्टूबर को आचार संहिता लागू होने के बाद से 28 नवंबर तक एजेंसियों ने 616.29 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की। इसके तहत अवैध नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ और सोना-चांदी जब्त किया गया।

2018 चुनाव में 75 करोड़ रुपए की ही जब्त हुई थी सामग्री

2018 चुनाव में यह आंकड़ा महज 75 करोड़ था। एजेंसियों की कार्रवाई में अजमेर में 14.08 करोड़ रुपए, अलवर में 37.86 करोड़ रुपए, बांसवाड़ा में 15.14 करोड़ रुपए, बारां में 2.70 करोड़ रुपए, बाड़मेर में 20.53 करोड़ रुपए, भरतपुर में 14.49 करोड़ रुपए, भीलवाड़ा में 26.37 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की गई है।

बीकानेर में 23.29 करोड़ के सामान बरामद

बीकानेर में 23.29 करोड़ रुपए, बूंदी में 14.69 करोड़ रुपए, चित्तौड़गढ़ में 22.08 करोड़ रुपए, चूरू में 17.69 करोड़ रुपए, दौसा में 13.75 करोड़ रुपए, धौलपुर में 9.11 करोड़ रुपए, डूंगरपुर में 6.54 करोड़ रुपए, गंगानगर में 19.87 करोड़ रुपए, हनुमानगढ़ में 14.99 करोड़ रुपए, जयपुर में 108.19 करोड़ रुपए, जैसलमेर में 6.81 करोड़ रुपए, जालोर में 9.31 करोड़ रुपए, झालावाड़ में 13.74 करोड़ रुपए, झुंझुनूं में 6.81 करोड़ रुपए और जोधपुर में 30.71 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त हुई है।

कहां से कितने करोड़ रुपए की जब्ती

करौली में 7.91 करोड़ रुपए, कोटा में 20.05 करोड़ रुपए, नागौर में 27.29 करोड़ रुपए, पाली में 16.55 करोड़ रुपए, प्रतापगढ़ में 9.95 करोड़ रुपए, राजसमंद में 9.99 करोड़ रुपए, सवाई माधोपुर में 8.27 करोड़ रुपए, सीकर में 17.05 करोड़ रुपए, सिरोही में 12.76 करोड़ रुपए, टोंक में 15.99 करोड़ रुपए और उदयपुर में 22.89 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की गई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories