drizzle-in-some-areas
drizzle-in-some-areas

कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी

जोधपुर, 17 जून (हि.स.)। पश्चिमी राजस्थान में प्री मानसून गतिविधियां पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। जोधपुर शहर में गुरुवार सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। यहां आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। कभी चटक धूप निकलती है तो कभी बादल सूरज को ढंक देते है। कई बार बारिश का अच्छा मौसम भी बना लेकिन बादल थोड़ी देर में बिखर रहे है। दोपहर तक ऐसा ही चलता रहा। बाद में मौसम साफ हो गया। हालांकि शहर के कुछ क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई लेकिन झमाझम बारिश की उम्मीद लगा कर बैठे लोगों के निराशा हाथ लगी। जोधपुर में बारिश का मौसम बन अवश्य रहा है लेकिन बादल बरस नहीं रहे है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। जोधपुर शहर में आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही का दौर बना हुआ था। सुबह आसमान पर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना बन गया और शहरवासियों को बारिश की उम्मीद जाग गई लेकिन शहर में कुछ इलाकों में ही बूंदाबांदी हुई जिससे शहरवासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। प्री मानसून का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। लिहाजा बारिश ने अब तापमान में हल्की ठंडक घोल दी है। सभी जगहों पर अधिकतम पारा लुढक़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी लगातार प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं मानसून से पहले प्री मानसून लोगों को राहत देता रहेगा। हालांकि 25 जून तक मानसून के राजस्थान में दस्तक देने की संभावनाएं है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in