declaration-of-byelections-in-four-assembly-constituencies-soon
declaration-of-byelections-in-four-assembly-constituencies-soon

चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द

जयपुर, 27 फरवरी (हि. स.)। राजस्थान की चार विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर जल्द ही तारीखों का ऐलान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य की सहाड़ा से विधायक कैलाश त्रिवेदी, सुजानगढ़ से विधायक मास्टर भंवरलाल, वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत और राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के कारण इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान केंद्र पर भीड़ को सुनियोजित करने के लिए 45 प्रतिशत मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब 1074 की जगह 1529 मतदान केंद्र होंगे। कुल 9 लाख 96 हजार 518 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 39 हजार 155 दिव्यांग और 29 हजार 514 बुजुर्ग मतदाता हैं, जिन्हें आयोग ने विशेष राहत देते हुए डाक मत पत्र के उपयोग की अनुमति दी है। चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 9 लाख 96 हजार 518 वोटर्स है, जिनमें पुरुष वोटर्स 5 लाख 8 हजार 741 तथा महिला वोटर्स 4 लाख 87 हजार 777 हैं। इनमें 80 वर्ष की उम्र से अधिक के मतदाता 29 हजार 514 है, जबकि 9 हजार 641 दिव्यांगजन वोटर्स हैं। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में पुरुष वोटर्स 1 लाख 24 हजार 100, महिला 1 लाख 23 हजार 300 है। यहां कुल वोटर्स, 2 लाख 47 हजार 400 है। यहां कुल 387 बूथ बनाए जाएंगे। यहां 2018 के विधानसभा चुनाव में 73.56 प्रतिशत तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में 61.73 फीसदी मतदान हुआ था। सुजानगढ़ उप चुनाव में पुरुष वोटर्स 1 लाख 43 हजार 374, महिला वोटर्स- 1 लाख 31 हजार 418 है। कुल वोटर्स 2 लाख 74 हजार 792 हैं। पोलिंग बूथ कुल बूथ 418 रहेंगे। यहां 2018 के विधानसभा चुनाव में 70.68 प्रतिशत तथा लोकसभा में 61 फीसदी मतदान हुआ था। वल्लभनगर में पुरुष वोटर्स 1 लाख 28 हजार रुपए 449, महिला वोटर्स 1 लाख 24 हजार 167 है। कुल 2 लाख 52 हजार 716 मतदाता है। पोलिंग बूथ 384 रहेंगे। यहां 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.31 प्रतिशत, लोकसभा में 67.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में पुरुष वोटर्स 1 लाख 12 हजार 718, महिला वोटर्स 1 लाख 8 हजार 892 है। कुल वोटर्स 2 लाख 21 हजार 610 है। यहां पोलिंग बूथ 340 रहेंगे। यहां 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.59 प्रतिशत तथा लोकसभा चुनाव में 69.92 फीसदी मतदान हुआ था। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद अब निगाहें उपचुनाव वाले क्षेत्रों के कार्यक्रम पर केंद्रित हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in