back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घरेलू गैस की 141 किलोमीटर पाइपलाईन बिछाने, आठ हजार नए कनेक्शन जारी करने का निर्णय

जयपुर, 11 मार्च (हि. स.)। आरएसजीएल कोटा शहर में पाइपलाईन से घरेलू गैस वितरण नेटवर्क को विस्तारित करते हुए आगामी दिनों में 141 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाईन बिछाएगी। यह जानकारी माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव व राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड के चेयरमेन अजिताभ शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल अलवर के नीमराना मदर स्टेशन से उद्योगों व वाहनों और जयपुर के कूकस में डॉटर बूस्टर स्टेशन से वाहनों को सीएनजी उपलब्ध करा रही है। राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड के चेयरमेन अजिताभ शर्मा ने सचिवालय में राजस्थान गैस लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पाइपलाईन के माध्यम से गैस आपूर्ति व्यवस्था के लिए आधारभूत संरचना व वितरण कार्य में लगी कंपनियों के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग व समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस समय राज्य के 19 जिलों में अलग-अलग कंपनियां इस कार्य को कर रही है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक मोहन सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा आगामी दिनों में कोटा शहर में प्राथमिकता के आधार पर पाइप लाईन से गैस वितरण के 8 हजार घरेलू गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे। आरएसजीएल द्वारा कोटा शहर में युद्ध स्तर पर शहरी गैस वितरण नेटवर्क विकसित करते हुए 7 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जा चुकी है। प्रबंध संचालक मोहन सिंह ने बताया कि कोटा के साथ ही आरएसजीएल द्वारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर और श्योापुर में भी शहरी गैस वितरण व्यवस्था का नेटवर्क विकसित करने का काम जारी है। दोनों ही स्थानों पर एक-एक सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। गैल के सीजीएम और आरएसजीएल के निदेशक कपिल कुमार जैन ने बताया कि पीएनजी और सीएनजी वितरण नेटवर्क विकसित होने से घरेलू ईंधन लागत में कमी व निर्बाध गैस आपूर्ति संभव होने के साथ ही प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। बैठक में वित्त सचिव टी. रविकांत की अध्यक्षता में एमडी मोहन सिंह, निदेशक कपिल कुमार जैन की सीएसआर कमेटी बनाने का निर्णय किया गया। बैठक में वित्त सचिव टी. रविकांत, सीएस रवि अग्रवाल, संजय जोशी सहित संचालक मण्डल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...