corporation-workers-will-protest-against-closure-of-tourism-corporation
corporation-workers-will-protest-against-closure-of-tourism-corporation

पर्यटन निगम को बन्द करने के विरोध में आन्दोलन करेगें निगम कर्मी

जयपुर,17 जून(हि.स.)। राजस्थान पर्यटन विकास निगम की होटलों को बन्द कर निजी क्षेत्र में देकर कर्मचारियों को अन्य विभागों में भेजने के विरोध में पर्यटन कर्मचारी आन्दोलन करेगे। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेजसिंह राठौड ने बताया कि जहां एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव निगम को चलाने के लिये निगम की होटलें खोलने की घोषणा कर रहे है। निगम की विपरित परिस्थिति ठीक करने के लिये आईएलएफएल व्यवसाय आवंटित किये है, वहीं निगम प्रशासन के द्वारा निगम की होटलों को बन्द कर निजी क्षेत्र में देने एवं कर्मचारियों को अन्य विभागों में भेजने के प्रस्ताव से कर्मचारियो में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंन राज्य सरकार से निगम प्रशासन के इस तरह के प्रस्ताव पर अविलम्ब रोक लगाने के मांग की है। उन्होंन निगम की वर्तमान दशा के लिये निगम के प्रबन्धन को जिम्मेदार ठहराते हुये निगम को चलाने में रूचि नहीं रखने वाले अधिकारियों को हटाने एवं योग्य अधिकारियों को लगाने की मांग की है। उन्होंन निगम प्रशासन के इस निर्णय की कडे शब्दों में निन्दा करते हुये यह भी कहा पहले से ही पूरा पर्यटन क्षेत्र कोरोना की चपेट में है । ऐसे में ऐसा प्रस्ताव सरकार की नितियों के खिलाफ है एवं एक अच्छे चल रहे काॅरपोरेशन को समाप्त करने की चाल है। जिसको बर्दाश्त नही किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते निर्णय वापिस नहीं लिया तो प्रदेश व्यापी आन्दोलन करेंग। उपाध्यक्ष रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि रविवार को निगम कर्मचारी युनियन की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in