back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रदेश भर में पदयात्राएं

जयपुर, 19 फरवरी(हि.स.)। केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्राओं का आयोजन किया गया। पदयात्राओं में जिले के समस्त पार्टी विधायक और प्रत्याशी, सांसद और प्रत्याशी, महापौर, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकाय सभापति, चेयरमेन सहित समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी जयपुर में भी पैदल मार्च का आयोजन किया गया। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास की अगुवाई पैदल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च में विधायक डॉ. महेश जोशी ऊंट पर तो आदर्श नगर विधायक रफीक खान व किशनपोल विधायक अमीन कागजी हाथी पर सवार थे। कुछ विधायक और कांग्रेस नेता ट्रैक्टरों पर सवार दिखे। इस मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी शामिल होना था, लेकिन ऐनवक्त पर दोनों शामिल नहीं हुए। सीएम नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के कारण नहीं आ पाए। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मार्च में शामिल नहीं हुए। मार्च में कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे और हाथ में कृषि कानून के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। मार्च चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़, सूरजपोल अनाज मंडी होकर गलता गेट तक पहुंचा। मार्च में पैदल कार्यकर्ताओं की अपेक्षा वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक रही वहीं अनुशासनहीनता के चलते कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ी। मार्च के कारण परकोटे में करीब तीन घंटे यातायात अस्त-व्यस्त रहा। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...