congress-only-gave-rosa-iftar-parties-did-not-think-good-of-minorities-poonis
congress-only-gave-rosa-iftar-parties-did-not-think-good-of-minorities-poonis

कांग्रेस ने सिर्फ रोजा इफ्तार पार्टियां दी, अल्पसंख्यकों का भला नहीं सोचा : पूनियां

जयपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान एवं प्रदेश पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के गेट पर राजस्थानी पारम्परिक तरीके से हाथियों से फूल बरसाकर, आतिशबाजी एवं ढ़ोल-नंगाड़ों के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं एवं महिलाओं ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि 70 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ अन्याय किया है और हमेशा अपना वोट बैंक समझा। अब अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास करता है। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वोट हमारा-राज तुम्हारा नहीं चलेगा।’ गहलोत सरकार की अल्पसंख्यक जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जितेन्द्र गोठवाल, अजमेर दरगाह कमेटी चेयरमैन अमीन पठान, पूर्व मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक कमाण्डो, फिरोज खान, मुमताज भाटी, पूर्व मदरसा बोर्ड चैयरमेन हिदायत खां धोलियां, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग चैयरमैन जसबीर सिंह, पूर्व वक्फ बोर्ड चैयरमैन अबू बकर नकवी, मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. तसलीम बानो, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रेस्मां हुसैन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती और इकराम रशीद कुरैशी ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in