back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस नेता रमेश बोराणा ने ऑक्सीजन व वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग की

जोधपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेश बोराणा ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की भयावह आक्रामकता से मानव जीवन के लिए पैदा हुए संकट पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने राज्य में जीवनदायी ऑक्सीजन व वैक्सीन की कमी को लेकर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में भारत सरकार के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है। बोराणा ने एक जागरूक भारतीय नागरिक के नाते आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास को पत्र प्रेषित कर बताया कि मीडिया से प्राप्त समाचारों के अनुसार राजस्थान सहित अनेक प्रदेशों में ऑक्सीजन के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। राजस्थान सरकार अपने स्तर पर नागरिकों को हर सम्भव उचित चिकित्सा व राहत देने की कोशिश कर रही है लेकिन केंद्र सरकार का सकारात्मक व प्रभावी सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं मुख्य सचिव निरंजन आर्य द्वारा भारत सरकार को पत्र लिख कर राजस्थान सरकार को ऑक्सीजन व वैक्सीन की पर्याप्त व निरंतर सप्लाई की मांग करने के बावजूद भारत सरकार ने राजस्थान को प्राण रक्षक ऑक्सीजन व वैक्सीन की आपूर्ति में कटौती कर दी हैं जबकि राज्य में संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है तथा इससे प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती गंभीर कोरोना पीडि़तों की जान पर बन आई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...