जयपुर, 20 मई (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि देश और प्रदेश में 70 साल तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस ने ना तो स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया और ना ही बुनियादी विकास के लिए मजबूती से प्रयास किया। अब जब मोदी सरकार ने इस क्षेत्र में तेजी से काम किया तो महामारी के इस दौर में कांग्रेस के लोग इस प्रकार का षड्यंत्र करके न केवल प्रधानमंत्री मोदी बल्कि उनके साथ देश को भी बदनाम करने में जुटे हैं। कटारिया ने कहा है कि देश और प्रधानमंत्री को बदनाम करने के कांग्रेस के टूल किट का खुलासा होने के बाद अब कांग्रेस नेता अपनी झेंप मिटाने के लिए पुलिस थाने जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस चाहे थाने जाए या कोर्ट, जनता सब समझ चुकी है जनता ही कांग्रेस को सबक सिखाएगी। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य के लिए देश की जनता और न्यायपालिका भी उन्हें माफ नहीं करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप




