back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आकाशवाणी, जयपुर के स्थापना दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

जयपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने आकाशवाणी, जयपुर के 66वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि संचार माध्यम का समाज से निकट का रिश्ता होता है, जिसे आकाशवाणी ने बखूबी निभाया है। आकाशवाणी ने देश के सुदूरवर्ती इलाकों तक सूचनाओं के प्रसार में महती भूमिका निभायी है, साथ ही हिन्दी भाषा के वैश्विक रूप को गढ़ने में भी पर्याप्त योगदान दिया है। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन आधारित कार्यक्रमों से आकाशवाणी ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी विशेष भूमिका निभायी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आकाशवाणी अपनी इस विशिष्ट पहचान को कायम रखते हुए आगे भी जनजागरण में अपनी भूमिका का प्रभावी रूप से निर्वहन करता रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

नए साल 2026 की शुरुआत ऐसे करें, इन खास मैसेज-शायरियों के साथ अपनों को दें बधाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नया साल हमेशा नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई शुरुआत लेकर आता है। साल 2025 ने हर किसी के जीवन...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...