colonel-rajyavardhan-reached-the-blood-donation-camp-and-encouraged-the-blood-donors
colonel-rajyavardhan-reached-the-blood-donation-camp-and-encouraged-the-blood-donors

कर्नल राज्यवर्धन ने रक्त दान शिविर में पहुंच किया रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन

जयपुर, 30 मई (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ’’सेवा ही संगठन अभियान’’ के अंतर्गत रविवार को शाहपुरा, विराटनगर एवं कोटपूतली विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर आयुर्वेदिक काढ़ा, मल्टी विटामिन्स, मास्क, सैनेटाईजर आदि का वितरण किया और गो माता की सेवा की। उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। कर्नल राज्यवर्धन ने शाहपुरा, नारेहड़ा और पावटा स्थित कोविड़ केयर सेन्टर्स में जाकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट, एन 95 मास्क एवं सैनेटाईजर सहित अन्य चिकित्सा उपकरण वितरित किए। उन्होंने कोविड़ केयर सेन्टर्स का निरिक्षण किया और डॉक्टर्स एवं चिकित्साकर्मियों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूर्व विधायक राव राजेन्द्र सिंह, डॉ, फूलचन्द भिण्डा सहित भाजपा पदाधिकरी उनके साथ रहे। कर्नल राज्यवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा ’’अन्त्योदय से सर्वोदय’’ आदर्श वाक्य के साथ सुशासन के सफलतम सात वर्ष पूर्ण किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि मोदी सरकार ने अपने शासन के दौरान लोक कल्याणकारी योजनाओं से देश के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को बदलने पर ध्यान दिया है। पिछले सात वर्षों में मोदी सरकार ने धारा 370 एवं राम जन्म भूमि सहित अनेक ऐसे कार्य किए है जो मुश्किल दिखाई दे रहे थे, पूरे विश्व में भारत को आज सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कर्नल राज्यवर्धन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों को सरकार ने बिल्कुल नजऱअंदाज कर दिया है। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है चाहे देश में किसी भी प्रकार की विपदा आए भाजपा कभी सेवा में पीछे नही रह सकती। कोरोना काल में सभी भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लगातार प्रदेश की जनता की सेवा करने में लगे है। जिस प्रकार भरतपुर में भाजपा सांसद पर जानलेवा हमला किया गया वह निन्दनीय है। चाहे जितने भी हमले हो भाजपा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य नहीं रूकेंगे। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में शहरों में तो व्यवस्थाएं हो गई लेकिन राजस्थान के गांवों में व्यवस्थाओं की बहुत कमी है। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री को यह कहते हुए पत्र लिखा गया कि जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है। परिणामस्वरूप लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 कोविड केयर सेन्टर्स शुरू करवाए गए है जिन्हें मजबूती देने के उनमें स्वयं के साधनों से चिकित्सा व्यवस्था के लिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट, सैनेटाईजर, एन 95 मास्क, ग्लब्स सहित विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in