चटक धूप में सर्द हवा ने झकझोरा: आसमां साफ

Cold wind shines in bright sunlight: sky clear
Cold wind shines in bright sunlight: sky clear

जोधपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। मारवाड़ में सोमवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत महसूस हुई। लेकिन हवा की गति तेज बहने से वह शरीर को झकझोरनें वाली बनी। वातावरण में हालांकि ठंडक बरकरार है। पश्चिम विक्षोभ का असर भी बना हुआ है। आसमां साफ रहने से बादलों की आवाजाही नजर नहीं आई। सूर्यनगरी में आज सुबह का तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर बाद इसके और बढऩे की संभावना बनी है। अच्छी व चटक धूप खिलने से लोगबाग धूप में बैठे देखे गए। मौसम विभाग ने हालांकि प्रदेश कुछेक हिस्सों में शीत लहर की चेतावनी दी है। मगर मारवाड़ में इसका असर नहीं बताया गया है। मारवाड़ में सोमवार की सुबह से आसमां साफ नजर आया। अलसुबह जरूर हल्का कोहरा बना हुआ था। सूर्योदय के साथ ही हल्का कोहरा भी छंट गया और अच्छी धूप निकल आई। जिससे लोगों को राहत महसूस सी हुई। हवा के गति 5-7 किलोमीटर की रफ्तार रहने से हालांकि वह चुभन पैदा कर रही थी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रहने से आगामी दो तीन दिन में फिर से सर्दी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। चटक धूप में भी शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in