cake-cut-on-rahul-gandhi39s-birthday
cake-cut-on-rahul-gandhi39s-birthday

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर केक काटा

जोधपुर, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कांग्रेस के शहर जिला कमेटी के कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाया। वहीं जरूरतमंदों व गरीबों को खाने के पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शनिवार को राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष दानिश फौजदार ने बताया कि आज के दिन को मानवता की सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मानव सेवा के कार्य किए गए। शहर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में दोपहर में एमजीएच रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में गरीबों को खाने के पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर बांटा गया। इस अवसर पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, महापौर उत्तर कुंती परिहार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। बता दे कि कोरोनाकाल के चलते इस बार राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाने का आग्रह किया था और जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की थी। उसी के मद्देनजर आज सभी जगह उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने, दवा मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया। इसके अलावा अस्पतालों में फल वितरण और कुष्ठ आश्रम में लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in