जयपुर, 17 मई(हि.स.)। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस इंद्रजीत महांती ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी बी एन शर्मा को राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की शपथ दिलायी। सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव निरंजन आर्य भी मौजूद रहे। बन्नालाल राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को एक आदेश जारी कर बन्नालाल को राज्य वित्त आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर




