bjp-will-face-every-challenge-with-full-strength-poonia
bjp-will-face-every-challenge-with-full-strength-poonia

भाजपा पूरी मजबूती से हर चुनौती का करेगी सामना : पूनियां

जयपुर, 30 जून (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बुधवार को ट्वीट कर बिना नाम लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक सद्भाव की पहचान रखने वाले राजस्थान ने अब अपनी छवि बदल ली है। राज्य में अब संघ और भाजपा के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। पूनियां ने लिखा कि हमारे राज्य के राजनीतिक सद्भाव की चर्चा होती थी। अब इसका स्थान विद्वेष, प्रतिशोध और सियासी षड्यंत्रों ने ले लिया हैं। संस्थाओं और व्यक्तियों का चरित्र हनन इनका मुख्य एजेंडा है। देश का नेतृत्व, राज्य की जनता और कार्यकर्ता सब देख रहा है। पार्टी पूरी मज़बूती से हर चुनौती का सामना करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in