bjp-councilor-will-set-up-10-thousand-bird-houses-as-a-campaign
bjp-councilor-will-set-up-10-thousand-bird-houses-as-a-campaign

भाजपा पार्षद अभियान के रुप में लगाएंगी 10 हजार पक्षीघर

बीकानेर, 23 जून (हि.स.)। बीकानेर नगर निगम वार्ड 2 से भाजपा पार्षद सुधा आचार्य अपने दिवंगत पति दुर्गाशंकर आचार्य की स्मृति में एक अभियान के रुप में बीकानेर में 10 हजार से भी अधिक पक्षीघर लगायेंगी। अभी तक 1000 से भी अधिक पक्षीघर लगाए जा चुके है। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने पार्षद सुधा आचार्य के इस अभियान को सराहते हुए कहा कि पार्षद सुधा निरंतर समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाते नजर आती हैं। लंबे समय से वे शहर के विभिन्न स्थानों पर अबोल पक्षियों हेतु मिट्टी से बने पक्षीघर लगाती रहीं है। इस क्रम में पार्षद सुधा आचार्य महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के आग्रह पर महापौर निवास के सामने स्थित पार्क में पक्षियों के लिए पक्षीघर लगाने पहुंची। पार्क में महापौर सुशीला कंवर, पार्षद अनामिका शर्मा, परमेश्वरी देवी, भाजपा कार्यकर्ता जुगल किशोर तथा अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में 10 पक्षीघर स्थापित किए गए। मेयर सुशीला कंवर ने शहर वासियों से अपील है कि वे भी इस गर्मी में वृक्षारोपण के साथ अबोल पक्षियों हेतु पक्षीघर जरूर लगाएं । हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in