back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Rape Case: दौसा दुष्कर्म की घटना पर BJP हमलावर, कहा- राजस्थान में ‘अपराधी बचाओ’ में जुटी गहलोत सरकार

New Delhi: दौसा में पुलिस कर्मी द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोलते हुए गहलोत सरकार पर 'अपराधी बचाओ' का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, हि.स.। दौसा में पुलिस कर्मी द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोलते हुए गहलोत सरकार पर ‘अपराधी बचाओ’ का आरोप लगाया है। आज यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज दौसा से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राजस्थान पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर द्वारा चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है।

पुलिस अधिकारी हुआ सस्पेंड

राजस्थान पुलिस और प्रशासन ने आरोपितों पर त्वरित कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने के लिए संस्थागत तरीके से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आरोपित पुलिस कर्मी का तुरंत निलंबन नहीं किया गया और न ही उन दो अन्य पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया, जिन्होंने सबूत नष्ट करने में आरोपित की मदद की है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजस्थान में बेटी बचाओ नहीं, ‘अपराधी बचाओ’ में सरकार जुटी हुई है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला

शहजाद ने कहा कि गहलोत सरकार के कारण पूरा देश एक बार फिर शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में यह इकलौती घटना नहीं है। कुछ महीनों में राजस्थान में महिलाओं के साथ कई घटनाएं हुई हैं। राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां रोजाना महिला उत्पीड़न और अत्याचार की 18 से 22 घटनाएं सामने आती हैं।

राजस्थान महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में नंबर एक राज्य बन गया है। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता राजस्थान में सिर्फ राजनीतिक सैर सपाटे के लिए आते हैं। क्या प्रियंका गांधी दौसा भी जाएंगी? मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना पर कुछ बयान देंगी?

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵