पूर्व मुख्यमंत्री राजे और सी.पी.जोशी ने पूर्व राजमाता को दी श्रद्धांजलि

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने बुधवार को बीकानेर पूर्व क्षेत्र से विधायक सिद्धीकुमारी के आवास पहुंचकर पूर्व राजमाता को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मुख्यमंत्री राजे और सी.पी.जोशी ने पूर्व राजमाता को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर, एजेंसी । राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने बुधवार को बीकानेर पूर्व क्षेत्र से विधायक सिद्धीकुमारी के आवास पहुंचकर पूर्व राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजे ने दोपहर व जोशी ने सुबह सिद्धीकुमारी के निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया। राजे के साथ पूर्व मंत्री राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे। इससे पहले राजे का नाल स्थित सिविल एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाटी समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने वसुंधरा राजे और देवीसिंह भाटी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। बीकानेर दौरे पर भाजपा के शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका ने भी राजे का स्वागत किया। अपने तीन दिवसीय बीकानेर संभाग के दौरे पर आयीं वसुंधरा राजे गुरुवार को सूरतगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बीकानेर आएंगी और रात्रि विश्राम कर शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in