back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा उपचुनाव: राजसमंद विधानसभा की पंचायतों में सांसद का सघन दौरा

राजसमन्द, 11 अप्रैल(हि.स.) राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार के विकास के वादे झूठ के पुलिंदे है। दो साल पहले भी कांग्रेस ने जनता को बरगलाते हुए सत्ता प्राप्त की थी और अब फिर से वही हथकंडे विधानसभा उपचुनाव में अपनाने जा रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को अंधकार में धकेला दिया है। उपचुनाव प्रचार के दौरान रविवार को कांग्रेस पर करारा व्यंग्य करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से विकास के थोथे वादे जरूर करे, इसमें भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि काठ की हांडी सिर्फ एक बार ही चढ़ती है, बार बार नहीं। जनता जानती है कि कांग्रेस के वादों में कितना दम और कितनी सच्चाई है। बेरोजगारों को महंगाई भत्ते का इंतजार है तो किसानों को ऋण माफी का। आमजनता तो बिजली बिल के झटके तो अभी तक मिल ही रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो कहा है वो किया है। प्रातः 11:30 बजे राजसमन्द विधानसभा की कोटड़ी, काबरा, खड़ बामणिया पंचायतों में जनसम्पर्क हेतु पहुंची सांसद दीयाकुमारी का जगह जगह भव्य स्वागत सत्कार किया गया। जनसम्पर्क करते हुए सांसद ने 17 तारीख को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की आमजन से अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/रंजिता/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP को वोट देने के शक में दलित परिवार की कर दी पिटाई, RJD समर्थकों पर लगा आरोप, FIR की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵