Artis Taj Abbasi received Extra Ordinary World Record Award
Artis Taj Abbasi received Extra Ordinary World Record Award

आर्टिस ताज अब्बासी को मिला एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वल्र्ड रिकॉर्ड अवार्ड

जोधपुर, 02 जनवरी (हि.स.)। इन्दौर शहर की संस्था रेड आर्ट ने 21 देशों के 1008 कलाकारों के आर्ट वर्क प्रदर्शित करके रिकॉर्ड बनाया है। यूके की संस्था ने प्रदर्शनी को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वल्र्ड रिकॉर्ड का तमगा प्रदान किया है। मयंक व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑनलाइन प्रदर्शनी वल्र्ड साइंस डे फॉर पीस एंड डेवलपमेंट थीम पर लगाई गई थी। जिसमें जोधपुर के आर्टिस ताज अब्बासी को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वल्र्ड अवार्ड से नवाजा गया है। अवार्ड में संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर मानवधिकार मार्गदर्शन समिति के अध्यक्ष कलीम खान कायमखानी व अतीक सिद्दीकी सहित उनकी पूरी टीम द्वारा आर्टिस ताज अब्बासी का एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वल्र्ड अवार्ड मिलने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वली मोहम्मद अब्बासी, मो. युनूस सामरिया, हुसैन रहमानी, गुलाम रसूल, शमशेर शाह, पेन्टर सईद कुरैशी, अली शाह, सदीक, बाबू, अब्दुल नदीम अब्बासी आदि ने माला पहनाकर ताज मोहम्मद का स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in