back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूक्लियर पावर गैलेरी की स्थापना के लिए एमओयू का अनुमोदन

जयपुर, 02 अप्रैल (हि. स.)। राज्य सरकार क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं विज्ञान उद्यान जयपुर में ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर गैलेरी’ की स्थापना करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड मुंबई के सहयोग से स्थापित होने वाली इस गैलेरी के एमओयू का प्रशासनिक अनुमोदन कर दिया है। मुख्यमंत्री की इस मंजूरी से प्रदेश में जल्द ही हॉल ऑफ न्यूक्लियर पॉवर गैलेरी की स्थापना हो सकेगी। गैलेरी स्थापना की अनुमानित लागत लगभग 5 करोड़ 53 लाख रुपये है। इसका कार्य एमओयू हस्ताक्षरित होने के 36 माह में पूरा होना प्रस्तावित है। इस गैलेरी की स्थापना परमाणु ऊर्जा के प्रति लोगों के दृष्टिकोण को बेहतर बनाने, इसके संवर्धन तथा जनजागरूकता के उददेश्य से की जा रही है। इसकी स्थापना से विद्यार्थियों का भी परमाणु ऊर्जा के संबंध में ज्ञानवद्र्धन हो सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Nuclear Power History: भारत के पहले रिएक्टर से आज भी बिजली का उत्पादन जारी, जानिेए कब हुई थी स्थापना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में हमेशा विज्ञान और तकनीक के माध्यम से अपने ऊर्जा संसाधनों को सुरक्षित और स्वच्छ...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵