back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: अनुराग ठाकुर ने दिया बयान, कहा- राजस्थान में बनेगी BJP सरकार, Congress के कुशासन से मिलेगी मुक्ति

Jaipur: केंद्रीय सूचना और प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। राज्य के लोगों को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिलेगी।

जयपुर, हि.स.। केंद्रीय सूचना और प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। राज्य के लोगों को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में यह बात कही। ठाकुर आज राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। वो जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हो गए। वे मेयो कॉलेज के स्पोर्टस डे इनोग्रेशन में शामिल होने के लिए आए हैं।

गहलोत सरकार के कुशासन से मुक्ति मिल जाएगी

केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और कल केवल नतीजे आने बाकी हैं। मतगणना में साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने कांग्रेस सरकार के कुशासन को खत्म कर दिया है। जनता का इंतजार खत्म होगा और प्रदेशवासियों को गहलोत सरकार के कुशासन से मुक्ति मिल जाएगी। जनता ने कमल खिलाने के लिए भाजपा को आशीर्वाद दिया है। आमजन को एक दिन का इंतजार करना होगा, उसके बाद उन्हें गहलोत सरकार के कुशासन से मुक्ति मिल जाएगी।

दावे और झूठे वादे कांग्रेस की पुरानी आदत

ठाकुर ने कहा कि दावे और झूठे वादे कांग्रेस की पुरानी आदत है। 5 साल पहले भी राहुल गांधी ने राजस्थान की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वे केवल वादे ही रहे। कांग्रेस के सारे वादे खोखले साबित होते हैं। कांग्रेस का चेहरा राजस्थान समेत पांचों राज्यों में बेनकाब हो चुका है। जनता ने चुनाव में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ वोट दिया है। कांग्रेस का करंट पूरी तरह खत्म हो चुका है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...