back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजब हादसा: 8 साल पहले जिस कुएं में बड़े भाई की मौत हुई उसी में अब गिरकर हुई छोटे की मौत

ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित सारे खुर्द गांव में आठ साल पहले जिस कुएं में बड़े भाई की गिरकर मौत हुई उसी कुएं में अब छोटे भाई की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

अलवर, एजेंसी । ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित सारे खुर्द गांव में आठ साल पहले जिस कुएं में बड़े भाई की गिरकर मौत हुई उसी कुएं में अब छोटे भाई की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नीर जाटव निवासी सोरखा खुर्द ततारपुर घर के पास ही बने कुएं में पैर फिसलने के कारण गिर गया। कुआं सूखा होने के कारण जब परिजनों ने उसकी आवाज सुनी तो उसे कुएं में से निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल अवस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में नीर को भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि आठ साल पहले ही मृतक के बड़े भाई श्रवण कुमार की भी इसी कुएं में नहाने के दौरान पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई थी और अब नीर की मौत भी उसी कुएं में गिरने से हो गई।

मृतक के पिता बुजुर्ग है और दोनों बेटों की मौत होने से उनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है। नीर के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। ऐसे में परिवार की मदद करने के लिए ग्रामीण आगे आ रहे है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵