back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चाचा ने भतीजे के सिर में दागी गोलियां, लोग बनाते रहे वीडियो, मां लगाती रही बचाने की गुहार

किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र की सरदार सिंह की ढाणी रोड पर जमीन विवाद में मंगलवार को एक चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।

अजमेर, एजेंसी । किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र की सरदार सिंह की ढाणी रोड पर जमीन विवाद में मंगलवार को एक चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात का खुलासा होते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पूर्व पार्षद चाचा सुरेश यादव ने तीन राउंड फायर कर अपने भतीजे अशोक यादव को बीच सड़क ही मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायरिंग के शिकार भतीजे को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। गांधीनगर थाना पुलिस ने फायरिंग के आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने यज्ञनारायण अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में चाचा सुरेश यादव ने भतीजे अशोक पर पिस्तौल से गोलियां दाग दी। अशोक की मां शांति देवी ने हिम्मत दिखाते हुए गोली लगने से लहूलुहान अशोक को बैठाने की कोशिश की लेकिन खून अधिक बहने से वह बेसुध हो गया। इस बीच शांति देवी ने आसपास मौजूद लोगों के सामने गुहार लगाती रही कि कोई तो उसके बेटे को अस्पताल पहुंचा दो। मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि कुछ परिचित से लगने वाले लोगों को भी कहा कि वह उन्हें अस्पताल ले चले लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। अलबत्ता लोग वारदात स्थल का मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते और फोटो खींचते रहे। इस बीच बीच घटना की जानकारी अशोक के छोटे भाई राजू को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचा और अपने भाई को लेकर मार्बल सिटी हॉस्पिटल पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलने पर मदनगंज थाना पुलिस प्रभारी नेमीचंद चौधरी,गांधीनगर थाना प्रभारी शंभु सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। यहां एफएसएल टीम भी पहुंची तथा मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस बीच यज्ञ नारायण चिकित्सालय के चीरघर के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर विधानसभा में मौजूद विधायक सुरेश टाक भावुक हो गए। उन्होंने स्थानीय लोगों को फोन पर बताया कि सत्र समाप्त होते ही वह रवाना हो जाएंगे। पोस्टमार्टम के दौरान करीब शाम छह बजे विधायक टाक भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल परिसर में वह काफी भावुक नजर आए। जानकारों का कहना है कि मॄतक अशोक विधायक टाक के काफी करीब था। वह राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में टाक का सहयोग करता रहा था।

किशनगढ़ की स्पेशल टीम व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीमें घटना स्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने, मोटरसाइकिल सात मीटर तक घिसटने व फायरिंग के बाद मौके पर जहां अशोक बेसुध होकर गिरा उन स्थानों का निरीक्षण किया व सेंपल लिए। गांधी नगर पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार अशोक के सिर व कमर में दो गोलियां धंसी थीं। इनमें से एक निकाली जा सकी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अशोक की मौत होना माना जा रहा है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। देर शाम सांवतसर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांधी नगर थाना प्रभारी शंभु सिंह ने बताया कि मृतक अशोक के भाई राजेन्द्र की रिपोर्ट पर आरोपित चाचा सुरेश के खिलाफ भादसं की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित चाचा सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵