after-the-entry-of-monsoon-clouds-covered-the-skies-of-marwar-relief-from-heat
after-the-entry-of-monsoon-clouds-covered-the-skies-of-marwar-relief-from-heat

मानसून प्रवेश के बाद मारवाड़ के आसमां पर छाए बादल, गर्मी से राहत

जोधपुर, 19 जून (हि.स.)। दक्षिण पश्चिमी मानसून का प्रवेश प्रदेश में होने के बाद मारवाड़ में भी मौसम की बदली हुई है। रात को ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल गई। रात में ठंडी बयार चलने से गर्मी से निजात मिलने शुरू हुई। मारवाड़ में शुक्रवार से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है। शनिवार को शहर सहित आस पास के इलाकों में घने बादल छाए हुए है। गर्मी व उमस ने कुछ राहत दिलाई है। सूर्यदेव के दर्शन सुबह कुछ क्षण हुए थे। दोपहर तक घने बादलों का डेरा जमने से सूर्यदेव बादलों की ओट में है। मौसम फिलहाल खुशनुमा बना हुआ है। बारिश या बूंदाबांदी फिलहाल नहीं हुई है। दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगामी आठ दस दिनों में समूचे प्रदेश में छाने की संभावना जताई जाती है। मौसम विभाग की पूर्व संभावित भविष्यवाणी के मुताबिक मानसून तय समय से पहले ही इस बार प्रवेश कर चुका है। इस बार दो दिन पहले ही चुपके के उसके प्रवेश से शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। कहीं कहीं भारी बारिश भी हुई है। जोधपुर और इसके आस पास के इलाकों में रात को हल्की बारिश होने से घरों के बाहर सोने वालों को दिक्कत हुई। नींद से उठकर घर में जाना पड़ा। शहर में शनिवार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नमी बनी से रहने से हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए है। पश्चिम राजस्थान में मानसून के प्रवेश में अभी तीन चार दिन का वक्त लग सकता है। हालांकि शुक्रवार को बाड़मेर अच्छी बारिश के समाचार मिले है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in