बाइक सवार युवक के सिर पर चढ़ा बस का पहिया, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान

पुलिस ने बताया कि साहिल गुलिस्ता कॉलोनी का रहने वाला था और कंस्ट्रक्शन का काम करता था। हादसे में उसके सिर में चोट लगी।
(सांकेतिक तस्वीर)
(सांकेतिक तस्वीर)

जोधपुर, एजेंसी। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा स्थित पाल बाइपास रोड पर शुक्रवार की दोपहर में बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बस का पहिया युवक के सिर पर से निकल गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान बाद मेें साहिल के रूप में की गई। सिर पर पहनी हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।

मृतक शख्स कंस्ट्रक्शन का काम करता था

पुलिस ने बताया कि साहिल गुलिस्ता कॉलोनी का रहने वाला था और कंस्ट्रक्शन का काम करता था। हादसे में उसके सिर में चोट लगी। मौके पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस साहिल को एमडीएम हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार साहिल अपने पिता के साथ कंस्ट्रक्शन का काम करता था। उसने कक्षा 10 तक पढ़ाई कर रखी थी। घटना वाले दिन भी कंस्ट्रक्शन काम के लिए पाल बाइपास की तरफ जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। साहिल 5 बहनों का इकलौता भाई था।

हेलमेट से भी नहीं बची जान

साहिल कुछ समय से पिता के साथ ही कंस्ट्रक्शन का काम करता था। उसने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन जान बचाने के लिए ये नाकाफी साबित हुआ। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही उसके परिजनों का बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद परिजन और आस पास रहने वाले लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। वहीं बोरानाडा थाना पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

छह महीने पहले भी इसी रोड पर हुआ था हादसा

सनद रहें कि इससे गत 13 सितंबर 2022 को स्कूल से घर लौट रहे पिता चाचा को टैंकर ने कुचल दिया था। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चाचा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। तीनो पाल गांव के ही रहने वाले थे।

सुबह से रात तक यातायात का रहता है जाम

इस पाल बाइपास पर सुबह से रात तक भारी यातायात रहता है। सड़क के आसपास कई जगह पर अतिक्रमण भी हो रखे हैं। वहीं सर्विस लेन पर अव्यवस्थित खड़े रहने वाले वाहनों की वजह से भी जाम की स्थिति बनती है। यहां पिछले कुछ समय से फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in