back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिंकसिटी प्रेस क्लब में वैक्सीनेशन कैम्प के तीसरे दिन 502 को लगी वेक्सीन

जयपुर,08 मई (हि.स.)। पिंकसिटी प्रेस क्लब एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को क्लब परिसर में वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव रामेन्द्र सोलंकी ने बताया कि कोरोना बचाव के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलक नगर से डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. सरिता शर्मा व डॉ. डीजी रानी के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मचारी एएनएम उषा टांक व स्वपना, कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज मोविन, अंकित राजोरिया एवं मनीष यादव की टीम नेे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पत्रकारों एवं उनके परिजनों को 502 वेक्सीन लगाई। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान रजिस्ट्रेशन कक्ष एवं ऑबर्जेवेशन रूम में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। शिविर रविवार को भी लगाया जाएगा। शिविर में केवल प्रेस क्लब सदस्यों एवं उनके परिजनों को शामिल किया जाएगा। प्रेस क्लब पहचान पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच संक्रमतों की लगातार बढ़ रही संख्या पर राज्य सरकार की ओर से चलाएं जा रहे वेक्सीनेशन शिविर में पत्रकारों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने पिंकसिटी प्रेस क्लब में शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होनें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार दिनरात कडी मेहनत कर राज्य सरकार के कार्योें का जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है और सवंमित होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में वेक्सीनेशन के बाद संक्रमण से बचाव हो सकेगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग अरूण जोशी भी शिविर में उपस्थित रहे। अध्यक्ष मीणा एवं महासचिव सोलंकी ने बताया कि गुरुवार को 611, शुक्रवार को 706 वैक्सीनेशन से क्लब सदस्य एवं परिजन लाभांवित हुए थे। इस अवसर पर डॉ. टीम ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी दी। शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों एवं परिजनों को निःशुल्क सेनेटाइजर वितरित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं मुकेश पारीक कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, अनिता शर्मा, निखलेश कुमार शर्मा, ओमवीर भार्गव, वसीम अकरम कुरैशी सहित अनेक पत्रकार एवं उनके परिजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...