20 जिलों में से 13 में भाजपा का प्रमुख, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं, झालावाड़ का परिणाम कल
20 जिलों में से 13 में भाजपा का प्रमुख, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं, झालावाड़ का परिणाम कल

20 जिलों में से 13 में भाजपा का प्रमुख, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं, झालावाड़ का परिणाम कल

जयपुर, 10 दिसम्बर (हि.स.)। राजस्थान के 21 जिलों में कराए गए जिला परिषदों व पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों में 20 जिलों में से 13 में भाजपा अपने जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 स्थानों पर कब्जा जमाया है। इक्कीसवें जिले झालावाड़ जिला परिषद के क्षेत्र संख्या 2 के बूथ नंबर 62 में गुरुवार को दोबारा वोटिंग करवाई गई है। इसका परिणाम शुक्रवार को आएगा। राजस्थान के 21 जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के नतीजों के बाद गुरुवार को जिला प्रमुख और प्रधान चुने गए। दोनों में ही भाजपा का दबदबा रहा। 21 जिलों में जिला परिषद की 636 सीटों में से भाजपा को 353 और कांग्रेस को 252 सीटें मिलीं हैं। पंचायत समितियों में भाजपा ने 1989 व कांग्रेस ने 1852 सीटें जीती हैं। जिला परिषद के प्रमुख और पंचायत समिति के प्रधान के चुनाव के लिए गुरुवार को दिन में 3 से 5 बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद मतगणना हुई, जिसमें परिणाम आने शुरू हो गए। प्रदेश के बूंदी जिले में निर्दलीय चंद्र कला कंवर जिला प्रमुख बनी है। उन्होंने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जीतने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के समर्थन से वे जिला प्रमुख बन गईं। खेल मंत्री अशोक चांदना ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। भीलवाड़ा में भाजपा की बरजी देवी भील जिला प्रमुख बनी हैं। झुंझुनंू जिला परिषद में भाजपा के टिकट से चुनाव जीती हर्षिनी कुलहरी प्रमुख चुनी गई हैं। वे सांसद नरेंद्र कुमार की पुत्रवधु हैं। अजमेर में भी भाजपा से बागी सुशील कंवर प्रमुख बनी। उन्होंने कांग्रेस के समर्थन से चुनाव जीता। सीकर में भाजपा की गायत्री कंवर, नागौर से भाजपा के भागीरथ राम, बीकानेर से कांग्रेस के मोडा राम, जैसलमेर से भाजपा के प्रतापसिंह, चूरू से भाजपा की वंदना, हनुमानगढ़ से कांग्रेस की कविता मेघवाल, राजसमंद से भाजपा की रतनी देवी, बांसवाड़ा से कांग्रेस की रेशम मालवीय, बाड़मेर से कांग्रेस के महेंद्र चौधरी, चित्तौडग़ढ़ से भाजपा के सुरेश धाकड़, डूंगरपुर से भाजपा की सूर्या देवी, जालोर से भाजपा के राजेश भील, प्रतापगढ़ से कांग्रेस की इंद्रा मीणा, टोंक से भाजपा की सरोज बंसल, उदयपुर से भाजपा की ममता कंवर तथा पाली से भाजपा की रश्मि सिंह जिला प्रमुख चुनी गई हैं। 21वें जिले झालावाड़ में ईवीएम मशीन में दिक्कत आने की वजह से गुरुवार को दोबारा मतदान करवाया गया। इसका परिणाम 11 दिसंबर को आएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in