बीटीपी के विधायकों ने क्षेत्र की जनता को दिया धोखा - कटारा
बीटीपी के विधायकों ने क्षेत्र की जनता को दिया धोखा - कटारा

बीटीपी के विधायकों ने क्षेत्र की जनता को दिया धोखा - कटारा

डूंगरपुर, 12 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री सुशील कटारा ने आरोप लगाया है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) और कांग्रेस का शुरू से गठजोड़ रहा है और दोनों पार्टियों ने मिलकर डूंगरपुर जिले की जनता को धोखा दिया है। राज्यसभा चुनाव के तहत वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम में कांग्रेस और बीटीपी का गठजोड़ सामने आने के बाद भाजपा द्वारा पूर्व में कही गई ये बात सच साबित हो गई है। कटारा ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जितने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। गत वसुंधरा सरकार में डूंगरपुर जिले में करोड़ो के विकास कार्य हुए और जनता सरकार के उन कामों से खुश थी। यह बात कांग्रेस के नेताओं को पता थी और उन्हें यह भी शक था कि वे डूंगरपुर में किसी भी विधानसभा सीट पर भाजपा को हरा नहीं सकते। इसी कारण कांग्रेस ने आदिवासी समाज के नाम पहले संगठन बनाया और बाद में पार्टी बनाकर आदिवासी समाज को गुमराह किया। कटारा ने कहा कि वागड़ के अलावा कांग्रेस ने यह हथकंडा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश सहित कई राज्यों में अपनाते हुए वहां रहने वाली जनता के बीच जहर घोलने का काम किया है। कटारा ने आरोप लगाया कि बीटीपी के दोनो विधायक शुरू से ही कांग्रेस के एजेंट रहे है और कई मौकों पर उन्हें मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ देखा गया है। कटारा ने कहा कि कांग्रेस ओर भाजपा के खिलाफ बोलकर बीटीपी से जितने वाले दोनो विधायक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन कर रहे है जो जनता के साथ सीधा-सीधा धोखा है। हिन्दुस्थान समाचार / संतोष / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.