Jammu Weather: कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश व बर्फबारी

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 22-25 फरवरी के दौरान अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।
Jammu Weather: कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश व बर्फबारी

श्रीनगर, एजेंसी। कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। जबकि जम्मू संभाग में मंगलवार को हल्के बादलों के बीच से धूप निकली हुई है जिसके चलते जम्मू संभाग में प्रतिदिन गर्म मौसम का एहसास बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर में मंगलवार से मुख्य रूप से शुष्क मौसम की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 22-25 फरवरी के दौरान अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 26-27 फरवरी के दौरान आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

गुलमर्ग में हुई बर्फबारी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऊपरी इलाकों में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रसिद्ध पयर्टक स्थल गुलमर्ग में 10 सेमी (4 इंच) बर्फबारी हुई है।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी हुई है जबकि काजीगुंड में 4.3 मिमी, पहलगाम में 4.3 मिमी, कुपवाड़ा में 7.6 मिमी, कोकरनाग में 4.2 मिमी, बनिहाल में 0.6 मिमी, बटोत में 0.2 मिमी और भद्रवाह में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसी बीच श्रीनगर में पिछली रात के 5.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 4.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा शहर में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


जम्मू में न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस

जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 15.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक), बटोत में 7.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), कटरा में 11.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक) और भद्रवाह में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in