back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. जोध सिंह के देहांत पर जताया शोक

चंडीगढ़, 20 जूनः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध सिख विद्वान और प्रोफ़ैसर ऑफ सिखिज़म डॉ. जोध सिंह के अकाल प्रस्थान पर गहरा दुख प्रकट किया। डॉ. जोध सिंह जो 70 वर्षों के थे, का आज बाद दोपहर संक्षिप्त बीमारी के उपरांत पटियाला में उनके आवास पर देहांत हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बहु छोड़ गए।

अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व प्रोफ़ैसर डॉ. जोध सिंह अपने आप में एक संस्था थे जिन्होंने ‘इनसाईक्लोपीडिया ऑफ सिखिज़म’ (सिख विश्वकोष) के मुख्य संपादक के तौर पर सेवाएं निभाने के अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का हिंदी में अनुवाद और वारां भाई गुरदास जी का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया है। उनके चल जाने से सिख साहित्यक के क्षेत्र में सूनापन पैदा हो गया है जिसकी पूर्ति करना बहुत कठिन है।

मुख्यमंत्री ने शोकग्रस्त परिवार, सगे-संबंधियों और दोस्तों के साथ दुख साझा करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की अरदास की।

Advertisementspot_img

Also Read:

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने Harmeet Singh Pathanmajra को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵