back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर आई बेटी, ट्वीट किया- भगवान ने आशीर्वाद दिया है

Punjab News: आम अदमी पार्टी नेता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आज नवजात की किलकारियां गूंजी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के घर बेटी को जन्म हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में आम अदमी पार्टी के हालात बेशक ठीक ना चल रहे हो। दिल्ली समेत कई जगहों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर इस समय शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसीयों की छापेमारी चल रहीं है। इसी बीच आम अदमी पार्टी नेता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आज नवजात की किलकारियां गूंजी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के घर बेटी को जन्म हुआ है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर दी है।

भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि बुधवार की रात को सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी को देशवासियों के साथ सझा किया था। उस समय उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है।

बधाइयों का लगा तांता

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 में डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की रहने वाली हैं। साल 2015 में भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। पहली पत्नी से भगवंत मान के एक लड़का एवं एक लड़की है। भगवंत मान द्वारा बेटी के जन्म होने की जानकारी शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...