back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेल से छूटने के बाद सिद्धू अपनी अलग राजनीतिक लाइन खींच रहे

खड़गे से मिलने के बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है नौ बार के विधायक, तीन बार के सांसद, वंचितों के चैंपियन, सच्चाई की आवाज, विश्वसनीयता तेरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे।

चंडीगढ़, एजेंसी। जेल से बाहर आने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। उन्होंने गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।

सिद्धू ने कहा कि खड़गे कांग्रेस मेें सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए

खड़गे से मिलने के बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है नौ बार के विधायक, तीन बार के सांसद, वंचितों के चैंपियन, सच्चाई की आवाज, विश्वसनीयता तेरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे। सिद्धू का कहना है कि खड़गे कांग्रेस के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए हैं।

सिद्धू ने जेल से छूटने के बाद अपनी अलग राजनीतिक लाइन खींचनी शुरू कर दी

सिद्धू की कांग्रेस नेताओं से भेंट को पंजाब कांग्रेस में होने वाले संभावित बदलाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सिद्धू ने जेल से छूटने के बाद अपनी अलग राजनीतिक लाइन खींचनी शुरू कर दी है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग तथा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पटियाला में आयोजित किए गए रोष प्रदर्शन में शामिल होने की बजाए सिद्धू लॉबिंग में जुट गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵