back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab Governor Resigns: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, जानें क्या बताई वजह

Punjab Governor Resigns: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने "व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं" के कारण इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने “व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं” के कारण इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है।

बनवारीलाल पुरोहित ने एक पत्र लिखा दी इसकी जानकारी

पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने है कि में, ‘ मैं अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।’

पंजाब के 29वें गवर्नर के रूप में किया काम

आपको बता दें पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित इस समय 83 वर्ष के है। इससे पहले वो 2017 से 2021 के बीच तमिलनाडु के गवर्नर रह चुके हैं। और 2016-2017 के बीच वह असम के गवर्नर भी रह चुके हैं। 2021 में उनको पंजाब के 29वें गवर्नर के रूप में काम करने का अवसर मिला था। उन्होंने 21 से बाद करीब साढ़े तीन साल तक इस पद पर अपनी सेवा देने के बाद अब इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा और कांग्रेस से रह चुके है सांसद

गौरतलब है कि बनवारी लाल पुरोहित भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। और इसके पहले वह दो बार कांग्रेस के टिकट से इसी सीट से सांसद रहे थें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵