पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्वसिटी की छात्रा को मिली डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम युवा अनुसंधान फैलोशिप

apj-abdul-kalam-youth-research-fellowship-awarded-to-student-of-punjab-agriculture-university
apj-abdul-kalam-youth-research-fellowship-awarded-to-student-of-punjab-agriculture-university

लुधियाना, 01 जून (हि.स.)। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्वसिटी (पी.ए.यू) के बेसिक कॉलेज में बायोकमिस्ट्री विभाग की पी.एच.डी छात्रा गुरकंवल कौर सेखों को साल 2020-21 के लिए डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम युवा अनुसंधान फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। छात्रा को यह फैलोशिप पूणे के टैरो पालिसी सैंटर की तरफ से आयोजित एक ऑनलाइन ईवेंट के दौरान प्रदान किया गया। गुरकंवल कौर का चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर 800 उम्मीदिवारों में से की गई है। उसने फाइनल इंटरव्यू व पेशकारी के लिए 15 अनुसंधानों का मुकाबला किया और इस फैलोशिप की विजेता बनी। अपनी पी.एच.डी अनुंसधान में गुरकंवल धान की पराली को इठानोल व जाइलीटोल में बदलने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। उनके इंचार्ज डाक्टर मोनिका सचदेवा तग्गड़ है। इस फैलोशिप में 25 हजार रुपये व प्रशंसा पत्र शामिल है। पी.ए.यू के वाइस चांसलर डाक्टर बलदेव सिंह ढिल्लों, डीन पोस्ट ग्रेजूएट स्टीडिज डाक्टर जी.के.सांद्या, डाक्टर अशोक कुमार, डाक्टर शम्मी कपूर, बायोकमिस्ट्री विभाग के प्रमुख डाक्टर सुचेता शर्मा व डाक्टर राजन अग्रवाल ने इस फैलोशिप अवार्ड जीतने पर गुरकंवल को बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार / कुमार / संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in