राष्ट्रपति आज से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर

प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति होल्लोंगी में नवनिर्मित डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। वहां से वो हेलीकॉप्टर से राजभवन जाएंगी।
राष्ट्रपति आज से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आज (सोमवार) अरुणाचल प्रदेश पहुंचे रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद पूर्वोत्तर राज्य का यह उनका पहला दौरा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति होल्लोंगी में नवनिर्मित डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। वहां से वो हेलीकॉप्टर से राजभवन जाएंगी।



होल्लोंगी राज्य की राजधानी ईटानगर से लगभग 27.8 किलोमीटर दूर है। मुर्मू राज्य के 37वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी। उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश को पहले नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के रूप में जाना जाता था। इसे 20 फरवरी, 1987 को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

Related Stories

No stories found.