back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़े भाई व बहन के बाद रथारूढ़ हुए महाबाहु

भुवनेश्रर, 12 जुलाई (हि.स.) पुरी श्रीक्षेत्र में बिना श्रद्धालुओं के भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा जारी है । पहले चक्रराज सुदर्शन, माता सुभद्रा को देवदलन रथ पर स्थापित करने के बाद भगवान बलभद्र को तालध्वज रथ पर रथारूढ़ किया गया । बड़े भाई व बहन के रथारूढ़ होने के बाद जगत के नाथ जगन्नाथ भी अपने रथ नंदिघोष पर रथारुढ़ हो गये हैं । तीनों भगवान को पहंडी नीति के जरिये लाकर उनके रथों पर रथारूढ़ किया गया ।

कोरोना के कारण इस बार भी भक्त अपने भगवान का प्रत्यक्ष दर्शन करने से वंचित हो रहे हैं । भक्त टीवी के पर्दे पर भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

बिजे नीति में भगवान मंदिर से आकर रथारूढ़ होने के बाद अब मदन मोहन बिजे नीति संपन्न होगी । इसके पश्चात श्रीजगन्नाथजी के आद्य सेवक पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंह देव छेरा पहंरा नीति संपादित करेगें । दोपहर तीन बजे से रथों को खींचा जाना प्रारंभ हो गया ।

रथयात्रा के लिए पुरी शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुरी शहर में 65 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुरी शहर को 12 जोन में विभाजित करने के साथ साथ शहर के मुख्य प्रवेश पथ पर सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। प्रशासन ने लोगों को अपने घरों की छतों पर से भी रथयात्रा के देखने पर रोक लगाई हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ समन्वय/दधिबल

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...