मिजोरम को भारत से जोड़ने वाले NH-6 पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन, लोगों को आवाजाही के लिए हुई परेशानी

एनएच-6 या एनएच-306 पूर्वोत्तर राज्य को असम के सिलचर और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मिजोरम की जीवन रेखा है।
मिजोरम को भारत से जोड़ने वाले NH-6 पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन
मिजोरम को भारत से जोड़ने वाले NH-6 पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन

आइजोल, हिन्दुस्थान समाचार। मूसलाधार बारिश के कारण मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भारी भूस्खलन हुआ है। आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में हुनथर इलाके में यह भूस्खलन हुआ है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनएच-6 मिजोरम को जोड़ता है बाकी के भारत से

एनएच-6 या एनएच-306 पूर्वोत्तर राज्य को असम के सिलचर और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मिजोरम की जीवन रेखा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है। इस बीच आइजोल जिला प्रशासन ने लोगों को लेंगपुई हवाई अड्डे के लिए डायवर्जन रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, क्योंकि एनएच-6 पर भूस्खलन का मलबा अभी तक साफ नहीं किया जा सका है।

सड़क से मलबा किया जाएगा साफ

प्रशासन ने कहा कि यह बताना कठिन है कि कब तक सड़क से मलबा साफ किया जाएगा, क्योंकि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण काम करने में कठिनाई हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा हटाने का काम चल रहा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in