Manipur Violence : त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने मणिपुर से छात्रों को निकालने के लिए किए विशेष इंतजाम

Manipur Violence : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मुख्यमंत्री ने बीती रात सरकारी आवास पर मणिपुर के विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले त्रिपुरा के छात्रों के अभिभावकों से बात की।
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने मणिपुर से छात्रों को निकालने के लिए किए विशेष इंतजाम
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने मणिपुर से छात्रों को निकालने के लिए किए विशेष इंतजाम

अगरतला, एजेंसी। मणिपुर में मौजूदा हालात ने त्रिपुरा सरकार को भी चिंतित कर दिया है। क्योंकि, वहां पढ़ने वाले त्रिपुरा के छात्रों के लिए उनके माता-पिता बेहद बेचैन हैं। इसके मद्देनजर त्रिपुरा के छात्रों को मणिपुर से राज्य में लाने के लिए विशेष वाणिज्यिक उड़ानों की व्यवस्था की गई है, इसके लिए त्रिपुरा सरकार की एक विशेष टीम आज मणिपुर भेजी गई है। वे त्रिपुरा के छात्रों को मणिपुर से लाने और समन्वय करने की सभी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। त्रिपुरा सरकार के इस कदम से अब अभिभावकों को काफी राहत मिली है।

फ्लाइट आज आधी रात को इंफाल से अगरतला पहुंचेगी

इस संबंध में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की और विशेष विमान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इस संदर्भ में, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंफाल से अगरतला के लिए एक अतिरिक्त वाणिज्यिक उड़ान संचालित करने के निर्णय की घोषणा की है। फ्लाइट आज आधी रात को इंफाल से अगरतला पहुंचेगी। इच्छुक छात्रों के माता-पिता से राज्य सरकार ने आह्वान किया है कि इस संबंध में तुरंत हेल्पलाइन (0381-241-6045/241-6241 और व्हाट्सएप नंबर 8787676210) पर संपर्क करें।

फ्लाइट आज आधी रात को इंफाल से अगरतला पहुंचेगी

इस संबंध में बीते कल मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) साहा की अध्यक्षता में दो समीक्षा बैठकें हुईं। बैठक में मुख्य सचिव जेके सिन्हा और त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अमिताभ रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बाद में, मुख्यमंत्री ने मणिपुर में पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता के साथ चर्चा की। छात्रों को विशेष विमान से राज्य में लाने का फैसला कल रात लिया गया। आज आधी रात को विशेष उड़ान के अलावा इंफाल से गुवाहाटी के लिए एक और उड़ान की व्यवस्था की गई है। वहीं मणिपुर में पढ़ने वाले छात्रों को लाने और समन्वय के लिए राज्य सरकार द्वारा आज एक विशेष टीम मणिपुर भेजी गई है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से भी फोन पर बात की

इस बीच मुख्यमंत्री ने बीती रात सरकारी आवास पर मणिपुर के विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले त्रिपुरा के छात्रों के अभिभावकों से बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने त्रिपुरा के बच्चों के लिए सुरक्षित आश्रय और सुविधाओं के संबंध में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से भी फोन पर बात की। उस वक्त मौजूद कुछ अभिभावकों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से भी बात की। उन्होंने मणिपुर सरकार की ओर से सभी सहायता का आश्वासन देते हुए माता-पिता से चिंता न करने की अपील की।

राज्य सरकार के कदम से अभिभावकों ने राहत की सांस ली

दूसरी ओर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भी कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से वहां पढ़ने वाले त्रिपुरा के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। त्रिपुरा के छात्रों को विशेष विमान से वापस लाने के राज्य सरकार के कदम से अभिभावकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कई छात्रों ने पहले ही हवाई और सड़क मार्ग से लौटने की व्यवस्था कर ली है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in