back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: गुस्साई भीड़ ने महिलाओं को नग्न घुमाने वाले मुख्य आरोपी का घर फूंका, अब तक चार गिरफ्तार

Manipur Violence: मणिपुर के थौबल जिले के याइरीपोक गांव में स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने शर्मनाक कृत्य के मुख्य आरोपित हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर में आग लगा दी।

इंफाल, हिन्दुस्थान समाचार। मणिपुर में दो महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव बना हुआ है। मणिपुर के थौबल जिले के याइरीपोक गांव में स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने शर्मनाक कृत्य के मुख्य आरोपित हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर में आग लगा दी। गांव के लोगों ने आरोपित के परिवार को गांव से निकालने का भी निर्णय लिया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

महिलाओं ने आरोपित के घर में आग लगा दी

घटना के संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मणिपुर को शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपित हेरोदास मैतेई की गिरफ्तारी के बाद नंगपक सेकमाई इलाके की उत्तेजित महिलाओं ने आरोपित के घर में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस नोंगपोक सेकमाई से गिरफ्तार कर चुकी

थौबल जिला पुलिस इस अमानवीय कृत्य के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार लोगों में इस शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपित 30 वर्षीय हुइरेम हेरोडास तथा याइरीपाक का विष्णु नाहा शामिल है। इसके अलावा वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युमलेम्बम जीवन को भी पुलिस नोंगपोक सेकमाई से गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित हुरेम हेरोडस याइरीपाक थाना अंतर्गत पेसी अवांग लेइकाई में अपनी मां के साथ रहता है और शादीशुदा है। पता चला है कि ग्रामीणों की एक बैठक में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के जघन्य अपराधों में शामिल होने वाले आरोपित हेरोदास को उसके परिवार के साथ गांव पेसी अवांग लेइकाई से बाहर निकालने का भी निर्णय लिया है। पेसी गांव के लोगों ने पेसी युवा विकास क्लब मैदान में एक जनसभा कर इस अमानवीय घटना की निंदा की।

गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही

पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...