back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के वायरल वीडियो मामले में बड़ा एक्शन,दो आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

Manipur Violence: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के कड़े रुख के बाद इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंफाल, हि.स.। मणिपुर में युवतियों के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म कर उन्हें नग्न कर सड़कों पर घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के कड़े रुख के बाद इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार की रात मुख्यमंत्री से बात की और घटना में शामिल किसी को भी न बख्शने को कहा है।

घटना को लिया बहुत गंभीरता से

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को धोउबल जिला से गिरफ्तार किया है। संदिग्ध की पहचान 32 साल के हेराडास के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति का नाम पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। आरोप है कि हेराडास ने ही घटना का चौंकाने वाला वीडियो वायरल किया था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देशभर में गुस्से और निंदा की लहर है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल उपद्रवियों को गिरफ्तार करने और उचित सजा देने का आदेश दिया था। इस संबंध में गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कि मणिपुर पुलिस ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस घटना को ‘निम्नतम स्तर पर अमानवीय’ बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Manipur Violence: मणिपुर में मानवता हुई शर्मसार, कैमरे पर दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, किया गैंगरेप

लूटपाट की और कई घरों में लगा दी आग

दरअसल, मणिपुर में 3 मई को कुकी समाज के कई संगठनों ने मैतेई को एसटी का दर्जा देने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही हिंसा की शुरुआत की थी। बताया गया है कि गत 4 मई को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो महिलाओं के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद भीड़ ने दोनों महिलाओं को नग्न कर सड़कों पर निकाला था। इस दौरान किसी ने उस दौरान का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई संपत्तियों में तोड़फोड़ और लूटपाट की और कई घरों में आग लगा दी है। ग्रामीणों पर भी हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार 4 मई वाले दिन हिंसक उपद्रव के बीच उन्मादी लोगों तीन युवतियाें का अपहरण कर धान के खेत में ले जाया गया। बताया गया कि एक युवती वहां से भाग गई। बाद में दो युवतियों को पूरी तरह नग्न करके सामूहिक बलात्कार किया। भाई ने अपनी बहन को बदमाशों से बचाने का साहसिक प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे बेरहमी से मार डाला।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...